BIG NEWS : निर्माणाधीन पुलिया में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, बहन की शादी की पत्रिका देने जा रहे थे, संकेतकों की कमी और लापरवाही बनी हादसे का कारण, हादसा नीमच-सिंगोली सड़क मार्ग का, पढ़े संजय नागोरी की ये खबर
नीमच। जिले के निर्माणाधीन नीमच-सिंगोली सड़क मार्ग पर दड़ौली के समीप रूपाहेली फांटे के पास एक निर्माणाधीन पुलिया में गिरने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी अनुसार सौरभ और गौरव दोनों तारापुर (जावद) के निवासी हैं। दोनों मेसे सौरभ पिता विनोद उम्र 22 की मोत हो गयी जबकि गौरव पिता संजय घायल अवस्था में हे। ये दोनों युवक बहन की शादी की पत्रिका देने जा रहे थे। यह शादी मार्च महीने में है।

हादसे का कारण
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार डीकेन तरफ से दड़ौली की ओर आ रहे थे।निर्माणाधीन मार्ग पर लक्ष्मीपुरा रूपाहेली फांटे पर एक पुलिया कंपनी द्वारा दस दिन पहले खोदी हुई हैं।ओर मार्ग को डायवर्ट किया हुआ है।अभी पुलिया का कार्य शुरू नहीं हुआ।जिस तरफ से बाइक सवार गिरे उस तरफ कंपनी ने मार्ग डायवर्ट का बोर्ड नहीं लगाते हुए निर्माणाधीन का बोर्ड लगाया हुआ है।यह बोर्ड भी नीचे गिरा हुआ था ।जिसे किसी जानवर द्वारा नीचे गिरा दिया हो सकता हैं।मिट्टी की छोटी सी दिवाल खोदी हुई पुलिया के करीब बनाई हुई हैं।एक अनुमान के अनुसार बाइक सवार संकेतक के नहीं दिखने,,मिट्टी के छोटे से स्पीड ब्रेकर को कुछ समझते उसके पहले ही वो खोदी गई पुलिया में जा गिरे होंगे।

निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद आने जाने वाले वाहनों,,ग्रामीणों में सड़क निर्माणाधीन कंपनी पर गुस्सा देख गया।कंपनी द्वारा हर कही सड़क खोदी जा रही हैं।पूरी सड़क पर अनेक जगह मिट्टी बिखरी पड़ी है।सर्वाधिक समस्या बाइक सवारों को आ रही हैं। सड़क मार्ग पर बिखरी गिट्टी के कारण बाइक चलाना मुश्किल हो रहा है।कंपनी को पहले एक साइड बनाकर दूसरी साइड खोदना थी,,लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं करते हुए पूरे मार्ग को खोद दिया।उस पर गिट्टी भी बिछा दी।इस गिट्टी को चूरी मिलाकर ,पानी छिड़क कर रोलर से दबाया जाना है।लेकिन कंपनी के पास संसाधनों का अभाव लग रहा है

मार्ग पर रेडियम संकेतकों, चेतावनी बोर्डों तथा वैकल्पिक मार्ग की कमी भी बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि आठ दिन पूर्व पुलिया खोदकर एक मार्ग डायवर्ट किया गया था, लेकिन वर्तमान में कार्य बंद है और केवल "कार्य प्रगति पर है" का बोर्ड लगा हुआ है।
स्थानीय नागरिकों ने मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPSRDC) के अधिकारियों से निर्माण कार्य की निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही डिकेन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रतनगढ़ अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।