BIG NEWS: पहले हुआ वीडियो वायरल… फिर मौत!,और क्लासमेट भी गायब,मिली इंदौर मे छात्रा की लाश तो फैली सनसनी,जुड़े मंदसौर के युवक से तार,अब तलाश जारी,क्या है पूरा मामला पढ़े इस खबर मे

BIG NEWS: पहले हुआ वीडियो वायरल… फिर मौत!,और क्लासमेट भी गायब,मिली इंदौर मे छात्रा की लाश तो फैली सनसनी,जुड़े मंदसौर के युवक से तार,अब तलाश जारी,क्या है पूरा मामला पढ़े इस खबर मे

इंदौर | इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव उसके क्लासमेट के कमरे में निर्वस्त्र अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। छात्रा पिछले तीन दिनों से लापता थी। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था, जिसे पुलिस ने तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव बरामद किया।

मंदसौर निवासी युवक पर शक, घटना के बाद से फरार

जिस कमरे से शव मिला वह मंदसौर निवासी पीयूष धनोतिया पिता घनश्याम धनोतिया का बताया जा रहा है, जो छात्रा का क्लासमेट है। दोनों सांवेर रोड स्थित एक निजी संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

10 फरवरी से लापता थी छात्रा

परिजनों के अनुसार छात्रा 10 फरवरी को आधार कार्ड में सुधार कराने की बात कहकर पिता के साथ घर से निकली थी। पिता ने उसे कलेक्टोरेट के पास छोड़ा। वहां से छात्रा ने अपनी छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह अपने क्लासमेट के साथ जन्मदिन की पार्टी में जा रही है और रात 11 बजे तक लौट आएगी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची और मोबाइल फोन भी बंद हो गया।

कॉलेज ग्रुप में वायरल हुआ आपत्तिजनक वीडियो

उसी रात कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में छात्रा के मोबाइल से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो में युवक का चेहरा इमोजी से ढका था जबकि छात्रा का चेहरा स्पष्ट दिख रहा था। अगले दिन कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो हटाया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

परिजनों का आरोप—पुलिस ने नहीं बरती गंभीरता

परिवार का आरोप है कि शुरुआती दो दिनों तक पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। परिजनों की आशंका पर एक पुलिसकर्मी आरोपी के कमरे तक पहुंचा, लेकिन बाहर ताला देखकर लौट आया।

बदबू की शिकायत पर खुला राज

शुक्रवार को कमरे से तेज बदबू आने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर गई, जहां छात्रा का शव मिला। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।