BIG NEWS : जमीन कब्जे को लेकर विवाद, गाली-गलौच के बाद चले पत्थर; फरियादी घायल नारायणगढ़ में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 लाख रुपये मांगने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप, पढ़े नरेन्द्र राठौर की ये खबर
जमीन कब्जे को लेकर विवाद, गाली-गलौच के बाद चले पत्थर; फरियादी घायल नारायणगढ़ में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 लाख रुपये मांगने
नारायणगढ़।
थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद को लेकर मारपीट और पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। मामला सर्वे नंबर 217/6 रकबा 0.014 हेक्टेयर भूमि से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत देकर अवैध कब्जे के प्रयास और हमले का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार 18 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे लक्ष्मीबाई पति बाबूलाल पाटीदार एवं उनकी पुत्री मुनिबाई उक्त भूमि पर कब्जा करने पहुंचीं। जब फरियादी पक्ष ने आपत्ति जताई तो कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि गाली-गलौच के बाद पत्थर फेंके गए, जिससे फरियादी को चोटें आईं।

नारायणगढ़ निवासी सुनील दिवाणिया और विनोद दिवाणिया का आरोप है कि सामने वाले पक्ष ने आपत्ति हटाने के बदले 5 लाख रुपये की मांग की। रकम देने से इनकार करने पर महिला थाने में झूठी शिकायत दर्ज कराने और छेड़छाड़ के मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में आक्रोश है।
पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।