BREAKING NEWS: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई — सुवासरा तहसील में मृतक की जमीन पर नामांतरण के लिए 40 हजार रिश्वत मांगने वाला पटवारी 30 हजार लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार, मचा तहसील कार्यालय मे मचा हड़कंप, पढ़े खबर
सुवासरा। मध्य प्रदेश लोकायुक्त संगठन के पुलिस महानिदेशक के सख्त निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के मार्गदर्शन में उज्जैन लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16/02/26 को आवेदक दिनेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम धलपत, तहसील सुवासरा, जिला मंदसौर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके बड़े भाई स्वर्गीय भगवती प्रसाद की कोई संतान नहीं थी। उन्होंने आवेदक के पुत्र आनंद जोशी को गोद लेकर दत्तक पुत्र बनाया था। भाई के नाम दर्ज कृषि भूमि का नामांतरण दत्तक पुत्र आनंद के नाम कराने के लिए जब वे हल्का पटवारी हरीश पाटीदार के पास पहुंचे तो उसने 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद उज्जैन लोकायुक्त दल ने ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। आज दिनांक 18/02/26 को तहसील कार्यालय सुवासरा में पटवारी हरीश पाटीदार को आवेदक से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बताया गया है कि 10 हजार रुपये वह पूर्व में ही शिकायतकर्ता से ले चुका था।

इस कार्रवाई में लोकायुक्त दल के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, आरक्षक उमेश जाटव, आरक्षक विशाल रेशमिया, आरक्षक नेहा मिश्रा, आरक्षक हितेश ललावत एवं आरक्षक इसरार शामिल रहे। लोकायुक्त की इस सख्त कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
