NEWS: सीबीएसई 12वीं के परिणामों में वंशिका तोमर चमकी, 91.8% अंक पाकर शहर का नाम किया रोशन,पढ़े खबर

सीबीएसई 12वीं के परिणामों में वंशिका तोमर चमकी, 91.8% अंक पाकर शहर का नाम किया रोशन

NEWS: सीबीएसई 12वीं के परिणामों में वंशिका तोमर चमकी, 91.8% अंक पाकर शहर का नाम किया रोशन,पढ़े खबर

नीमच। बुधवार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा बुधवार को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इन परिणामों में नीमच की होनहार छात्रा कु. वंशिका तोमर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है।

स्थानीय स्प्रिंगवुड स्कूल की छात्रा वंशिका पिता महेश तोमर (थाना नीमच सिटी), ने इस कठिन परीक्षा में 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि विद्यालय के शैक्षणिक स्तर का मान भी बढ़ाया है।

वंशिका की इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, इष्ट मित्रों और परिजनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।