NEWS: विजयदशमी पर पिपलियामंडी थाने में गूंजा परंपरा का गौरव, थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने सहित पुलिस बल ने किया शस्त्र पूजन, पढ़े खबर

NEWS: विजयदशमी पर पिपलियामंडी थाने में गूंजा परंपरा का गौरव, थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने सहित पुलिस बल ने किया शस्त्र पूजन, पढ़े खबर

पिपलियामंडी। विजयदशमी के पावन पर्व पर पिपलियामंडी थाना परिसर में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने, चौकी प्रभारी रितेश डामोर सहित पुलिस बल के जवानों ने विधि-विधान के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना कर विजयदशमी की परंपरा का निर्वहन किया।

विजयदशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म की रक्षा के संकल्प का प्रतीक मानी जाती है। इसी परंपरा के अनुरूप पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने थाना परिसर में शस्त्रों का पूजन किया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुए इस आयोजन में विजयदशमी पर्व की महत्ता को दर्शाया गया।