BIG NEWS : रामपुरा में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: कांग्रेस के दिग्गज सम्राट दीक्षित ने थामा भाजपा का दामन,विधायक अनिरुद्ध मारु सहित भाजपा नेताओं की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता,पढ़े ये खबर
रामपुरा में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: कांग्रेस के दिग्गज सम्राट दीक्षित ने थामा भाजपा का दामन,विधायक अनिरुद्ध मारु सहित भाजपा नेताओं
रिपोर्ट-रुपेश सारू
रामपुरा। क्षेत्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पार्षद प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सम्राट दीक्षित ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
दीक्षित को भाजपा में शामिल कराने के दौरान विधायक अनिरुद्ध माधव मारु, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय तथा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।

इस मौके पर सभी नेताओं ने सम्राट दीक्षित का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रेरित होकर जुड़े हैं।
विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने कहा कि भाजपा लगातार जनसेवा और विकास के कार्यों में अग्रणी रही है, जिससे प्रभावित होकर अन्य दलों के कार्यकर्ता भी पार्टी से जुड़ रहे हैं।
वहीं जिला प्रभारी सुभाष पटेल ने कहा कि पार्टी का विस्तार और सशक्तिकरण निरंतर जारी है, जिसका लाभ आने वाले समय में आम जनता को मिलेगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
