NEWS : आम जनता की समस्याओं का होगा निराकरण, रामपुरा में विधायक सेवा केंद्र का शुभारंभ, नागवासियों में दिखा अपार उत्साह, कार्यक्रम में क्या बोले MLA माधव मारु, पढ़े खबर

आम जनता की समस्याओं का होगा निराकरण

NEWS : आम जनता की समस्याओं का होगा निराकरण, रामपुरा में विधायक सेवा केंद्र का शुभारंभ, नागवासियों में दिखा अपार उत्साह, कार्यक्रम में क्या बोले MLA माधव मारु, पढ़े खबर

रिपोर्ट- रुपेश सारू 

रामपुरा। गरीब वर्ग का हमेशा सहयोग करें किसी भी प्रकार की परेशानी उनको ना हो और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है और हमारी सरकार भी  पंक्ति में अंतिम सिरे पर बैठे  व्यक्ति की सहायता और सेवा करना कर्तव्य मानती है इसी उद्देश्य एवं संकल्प के साथ यह सेवा केंद्र रामपुरा में खोला जा रहा है उक्त प्रेरक बात क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने विधायक सेवा केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर कहीं 

मारू ने बताया कि यह सेवा केंद्र प्रारंभ होने से आम जनता के साथ-साथ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण होगा। प्रतिदिन यहां पदाधिकारीगण जनता के लिए उपस्थित रहेंगे। निश्चित रूप से यह सेवा केंद्र क्षेत्र की समस्याओं को आसानी से दूर करेगा, इससे पूर्व विधायक सेवा केंद्र का शुभारंभ विधिवत पूजा- अर्चना, ढोल ढमाको एवं आतिशबाजी के साथ हुआ। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने दिया, मंच पर जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय, जिला उपाध्यक्ष टीना चंदन देवड़ा सहित भाजपा के पदाधिकारी गण मंचासीन थे। कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, अंत में स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।