BIG NEWS: सुवासरा पुलिस की डोडाचूरा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 62 किलो 900 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, पढ़े खबर
रूनिजा चौकी पुलिस ने ढाबला देवल के पास इको कार से पकड़ा नशे का माल, राजस्थान और पंजाब के 3 आरोपी गिरफ्तार
सुवासरा/मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, भंडारण एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुवासरा की पुलिस चौकी रूनिजा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 किलो 900 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में राजस्थान और पंजाब के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से डोडाचूरा के साथ एक इको कार और तीन मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने तथा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 4 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक बी.डी. बीरा ने चौकी प्रभारी रूनिजा उपनिरीक्षक भारत कटारा को पुलिस टीम के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए।

ढाबला देवल यात्री प्रतीक्षालय के पास पकड़ी कार
पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर ढाबला देवल यात्री प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी कर संदिग्ध इको कार क्रमांक RJ20CB7893 को रोका। तलाशी लेने पर कार में विमल के थैलों एवं ट्रॉली बैगों में भरा 62 किलो 900 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से कालू सिंह पिता सरदार सिंह सोंधिया राजपूत (33), निवासी ग्राम बिस्तुनिया, थाना पगारिया, जिला झालावाड़, राजस्थान, लड़ी पिता सौदा योगी नाथ (35), निवासी ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, ताजपुर रोड, थाना 7 नंबर, लुधियाना, पंजाब तथा जॉन पिता अची नाथ (31), निवासी गली नंबर 6, जी सिटी कॉलोनी, साहबना रोड, ताजपुर, लुधियाना, पंजाब को गिरफ्तार किया।
थाने पर वापसी के बाद आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 288/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से जब्त डोडाचूरा के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपियों को पुलिस रिमांड प्राप्त करने के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह सामान हुआ जब्त
62 किलो 900 ग्राम डोडाचूरा, कीमत ₹1 लाख 55 हजार
दो एंड्रॉयड मोबाइल एवं एक कीपैड मोबाइल
सफेद रंग की इको कार क्रमांक RJ20CB7893, कीमत ₹5 लाख

इनकी रही विशेष भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक बी.डी. बीरा, चौकी प्रभारी रूनिजा उपनिरीक्षक भारत कटारा एवं गठित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।