BIG NEWS: इंदौर में आखिर कौन रच रहा बड़ी साजिश? एक धमकी भरे ई-मेल ने मचाया हड़कंप, महापौर कार्यालय सहित शहर के तीन स्कूलों को बनाया निशाना,पुलिस खंगाल रही संदेशो की कड़िया ,पढ़े खबर

BIG NEWS: इंदौर में आखिर कौन रच रहा बड़ी साजिश? एक धमकी भरे ई-मेल ने मचाया हड़कंप, महापौर कार्यालय सहित शहर के तीन स्कूलों को बनाया निशाना,पुलिस खंगाल रही संदेशो की कड़िया ,पढ़े खबर

इंदौर। शहर में 15 नवंबर को होने वाले पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कथित तौर पर 'खालिस्तानी नेशनल आर्मी' के नाम से भेजे गए ई-मेल में कार्यक्रम के दौरान विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है। इस संदेश में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा शहर के तीन स्कूलों तक भी धमकी भरे संदेश पहुंचने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है।

मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया, जब सामने आया कि स्कूलों को भेजे गए संदेशों में अभिभावकों से 15 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में बच्चों को नहीं भेजने की चेतावनी दी गई थी। संदेशों में बम धमाकों की आशंका जताई गई है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने संबंधित स्कूलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

एक ही तारीख, कई निशाने... आखिर कौन है इसके पीछे?

दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम इंदौर के सी-21 मैदान में प्रस्तावित है। इससे पहले भी उनके कार्यक्रम को लेकर धमकी मिलने की बात सामने आ चुकी है। अब महापौर कार्यालय और तीन स्कूलों का नाम सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि इन संदेशों के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या है?

पुलिस खंगाल रही संदेशों की कड़ियां

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, सोमवार सुबह तीन स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले थे। पुलिस इन संदेशों की तकनीकी जांच कर रही है। इन्हें कहां से और किसने भेजा, इसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से पुलिस सतर्क है और जांच जारी है।