NEWS : रामपुरा में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग, वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि करेंगे मार्गदर्शन, विधायक मारू ने तैयारियों का लिया जायजा, फिर इन्हें दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर
रामपुरा में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग
रिपोर्ट- रुपेश सारू
रामपुरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन क्षेत्र में उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा एवं आगामी रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व क्षेत्रीय विधायक ने आयोजन स्थल स्थानीय सरस्वती विद्यालय पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विधायक ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को समझने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलती है। प्रशिक्षण वर्ग में रामपुरा मंडल स्तर के अनेक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।