चित्तौड़गढ़ में बड़ा एक्शन, डीएसटी - पारसोली पुलिस ने किया 1900 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ का भंडाफोड़, मानव जीवन के लिए बने खतरे पर चला कानून का डंडा, पढ़े खबर
चित्तौड़गढ़, 25 जून 2026। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और पारसोली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिछोर क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित 1900 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त कर एक गंभीर खतरे को टाल दिया। यह अवैध भंडारण आसपास के क्षेत्र और आमजन की सुरक्षा के लिए बड़ा जोखिम बना हुआ था।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर जनसुरक्षा को प्रभावित करने वाली गतिविधियों और मानव जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाले अवैध भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीएसटी प्रभारी पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

मुखबिर से सूचना मिली कि चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर बिछोर स्थित करनी रिसॉर्ट के सामने गोपाल लखारा द्वारा अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही डीएसटी टीम मौके पर पहुंची और जांच में बड़ी मात्रा में अवैध ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण पाया गया।

इसके बाद पारसोली थाना प्रभारी ठाकराराम मय जाब्ता तथा रसद विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 1900 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त किया गया। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 287 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ज्वलनशील पदार्थों का अवैध भंडारण किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है, जिससे जनहानि और संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका रहती है। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध भंडारण दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा
