NEWS: दलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक में किराना सामान के नीचे छिपा 40 किलो डोडाचुरा पकड़ा,एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़े खबर
दलौदा। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला मंदसौर में दलौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी दलौदा उनि शुभम व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महू-नीमच हाईवे रोड स्थित गौशाला के पास घेराबंदी कर एक ट्रक से 40 किलोग्राम डोडाचुरा बरामद किया। आरोपी किराना सामान के नीचे डोडाचुरा छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने मौके से 01 लाख 40 हजार रुपये नगद तथा ट्रक क्रमांक PB02DW1532 भी जप्त किया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 14.02.2026 को सउनि प्रमोदसिंह तोमर एवं टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर महू-नीमच हाईवे रोड, गौशाला के पास दलौदा में घेराबंदी कर ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में रखे किराना सामान के नीचे 40 किलोग्राम डोडाचुरा छिपाकर रखा हुआ मिला।आरोपी औकार सिंह पिता खजान सिंह जाट सिख, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सांगे, गुरु गोविंद सिंह स्कूल के पास, थाना तरणतारन सदर, जिला तरणतारन, (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 70/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

जप्त मशरूका
40 किलोग्राम डोडाचुरा (अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये)1,40,000 रुपये नगद
ट्रक क्रमांक PB02DW1532 (अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये)

सराहनीय भूमिका
उनि शुभम व्यास (थाना प्रभारी दलौदा), उनि आर.एस. पंवार, सउनि प्रमोदसिंह तोमर, प्रधान आरक्षक 290 जितेंद्र सिंह, आरक्षक युवराज सिंह, परिमाल सिंह, गोपाल कृष्ण एवं सुनील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।