BIG NEWS: चाँदवासा का रिहायशी इलाके, हो रहा रहा था घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग का खतरनाक खेल,दी चौकी पुलिस ने दबिश,किया 92 हजार का माल जब्त,आरोपी विष्णु मीणा गिरफ्तार,पढ़े खबर

BIG NEWS: चाँदवासा का रिहायशी इलाके, हो रहा रहा था घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग का खतरनाक खेल,दी चौकी पुलिस ने दबिश,किया 92 हजार का माल जब्त,आरोपी विष्णु मीणा गिरफ्तार,पढ़े खबर

मंदसौर : चौकी चंदवासा पुलिस द्वारा अवैध रूप से खुले में गैस रिफिलिंग करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर, कम्प्रेशर मशीन सहित अन्य सामग्री जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 02 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हतुनिया निवासी विष्णु पिता जीवनराम मीणा अपनी दुकान के सामने खुले स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडरों से कम्प्रेशर मशीन के माध्यम से गैस से चलने वाले वाहनों एवं छोटी गैस टंकियों में अवैध रूप से गैस भरकर लाभ कमा रहा है। यह स्थान रिहायशी बस्ती में होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना मिलते ही चौकी चंदवासा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। मौके पर आरोपी विष्णु मीणा गैस सिलेंडर से कम्प्रेशर मशीन के जरिए गैस भरता हुआ पाया गया। वहां एक लाल रंग की गैस टंकी मोटर और नली से जुड़ी हुई थी, जिसके माध्यम से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही थी।

जब्त की गई सामग्री

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जब्त की —

इंडियन कंपनी के लाल रंग के घरेलू गैस सिलेंडर की 05 भरी हुई टंकियां

01 छोटी भरी एवं सीलबंद टंकी

एचपी कंपनी की 03 खाली टंकियां

इंडियन कंपनी की 22 खाली टंकियां

हाईटेक कंपनी की 01 छोटी आधी भरी टंकी

01 गैस कम्प्रेशर मोटर

01 इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा

जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 92,000 रुपये आंकी गई है।

आरोपी की जानकारी

नाम: विष्णु पिता जीवनराम मीणा

उम्र: 27 वर्ष

निवासी: ग्राम हतुनिया, थाना शामगढ़, जिला मंदसौर

आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना शामगढ़ लाया गया, जहां उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 67/2026 के तहत धारा 287, 288, 289 बीएनएस एवं 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

सराहनीय कार्य

इस पूरी कार्रवाई में चौकी चंदवासा पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही, जिससे रिहायशी क्षेत्र में संभावित बड़े हादसे को टाला जा सका।