NEWS : एमएसएमई विभाग में सदस्य बने सुधीर जैन (मामाजी), भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारिक वर्ग में खुशी की लहर, पुष्पाहार पहनाकर दी बधाई, पढ़े खबर
एमएसएमई विभाग में सदस्य बने सुधीर जैन (मामाजी)
पिपलियामंडी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी सुधीर जैन मामाजी को मंदसौर उद्योग सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग में सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारिक वर्ग एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। सुधीर जैन लंबे समय से संगठन एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा उद्योग एवं व्यापार से जुड़े विषयों में विशेष रुचि को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ क्षेत्र के उद्योगों एवं व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, भाजयुमो जिला मंत्री अंकित चिंटू शर्मा, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सुनील गर्ग, सभापति प्रतिनिधि संजय धनोतिया, कमल टोनु तिवारी, पुष्कर मालवीय, राजू जाट, प्रकाश जैन, नरेश जजवानी, अरिहंत जैन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
