NEWS : हनुमान जन्मोत्सव, मनासा के प्राचीन मंदिर में होंगे विभिन्न आयोजन, बालाजी को लगेगा छप्पन भोग, देर रात होगा ये खास कार्यक्रम, तो उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, पढ़े खबर

हनुमान जन्मोत्सव

NEWS : हनुमान जन्मोत्सव, मनासा के प्राचीन मंदिर में होंगे विभिन्न आयोजन, बालाजी को लगेगा छप्पन भोग, देर रात होगा ये खास कार्यक्रम, तो उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, पढ़े खबर

रिपोर्ट- मनीष जोलान्या 

मनासा। हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर नगर के चमत्कारी संकट मोचन हनुमान मंदिर पर प्रातः काल से 3:00 बजे आराध्य संकट मोचन बालाजी के अभिषेक पूजा अर्चना के बाद नगर के प्रमुख समाजसेवी, दानदाता अशोक गुलाटी, प्रकाश गुलाटी, दिलीप गुलाटी, प्रतीक व अर्पित गुलाटी व परिवार की उपस्थिति में स्वर्ण निर्मित तोरणद्वार अर्पित किया जाएगा। जन्मोत्सव पर शाम को बालाजी को छप्पन भोग का नैवेद्य लगाया जाएगा। 

ज्ञात हो की समाजसेवी, दानदाता अशोक गुलाटी द्वारा पूर्व में भी नगर के बद्रीनारायण मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, चारभुजा मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर रघुनाथ मंदिर पर स्वर्ण तोरण द्वार अर्पण किया गया हे।