BIG NEWS : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, पिपलियामंडी में किया पौधारोपण, क्या बोली नगर परिषद अध्यक्ष, पढ़े खबर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत
रिपोर्ट- नरेंद्र राठौर
पिपलियामंडी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार आईसीसी वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। इस गौरवशाली उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर परिषद पिपलियामंडी द्वारा अमृत गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, सभापति कमल गुर्जर, संगीता संजय धनोतिया, ललित कसेरा, पार्षद संतोष गोवर्धन योगी नप CMO प्रवीण सेन, उपयंत्री राजेश उपाध्याय सहित परिषद के कर्मचारी आदिल खान, मुकेश राठौर सहित निकाय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर पीपल के पौधों का रोपण किया और भारतीय महिला टीम की जीत पर हर्ष व्यक्त किया। अध्यक्ष देवरिया ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम ने अपने जज़्बे और मेहनत से देश का नाम रोशन किया है। यह जीत हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। आगे बताया कि यह सफलता देश की हर बेटी के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनेगी। कार्यक्रम का समापन टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बधाइयों और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर हरियाली और खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
