BIG NEWS: ड्रग्स माफिया पर पुलिस का करारा प्रहार,मंदसौर में 86 किलो डोडाचूरा के साथ आरोपी दबोचा, लग्जरी स्विफ्ट कार जब्त, तस्करी नेटवर्क में मचा हड़कंप,पढ़े खबर

BIG NEWS: ड्रग्स माफिया पर पुलिस का करारा प्रहार,मंदसौर में 86 किलो डोडाचूरा के साथ आरोपी दबोचा, लग्जरी स्विफ्ट कार जब्त, तस्करी नेटवर्क में मचा हड़कंप,पढ़े खबर

मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश पुलिस के निर्देश पर थाना शामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील एवं एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 09.04.2026 को थाना शामगढ़ के सउनि शारदा प्रसाद तिवारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर वाहन से गुजर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी नरेन्द्र सिंह उर्फ शंभु सिंह पिता उमराव सिंह सोधिया राजपूत (उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गुराड़िया जोगा, थाना मिश्रोली, जिला झालावाड़, राजस्थान) को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे वाली सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट (क्रमांक RJ 17 CB 6200) से 86 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,72,000 रुपये है। साथ ही उक्त वाहन (कीमत लगभग 7,00,000 रुपये) को भी जब्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना शामगढ़ में अपराध क्रमांक 120/26 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

जप्त मशरूका:

86 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत करीब 1,72,000 रुपये)

एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार (क्रमांक RJ 17 CB 6200, कीमत लगभग 7 लाख रुपये)

गिरफ्तार आरोपी:

नरेन्द्र सिंह उर्फ शंभु सिंह, पिता उमराव सिंह सोधिया राजपूत, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गुराड़िया जोगा, थाना मिश्रोली, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

सराहनीय कार्य:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह दांगी, सउनि शारदा प्रसाद तिवारी, प्रधान आरक्षक धनपाल जाट, आरक्षक विकास राठौर, इरफान खान, हीरालाल, विशाल सिंह चंद्रावत एवं चालक सुल्तान मंसूरी सहित पूरी टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।