BIG NEWS : थानों और चौकियों का औचक निरिक्षण करने पहुंचे पुलिस कप्तान राजेश व्यास, फाइलों का किया अवलोकन, तो CCTV कैमरों की स्थिति को देखा, रात्रि गश्त और चैकिंग पॉइंट को लेकर दिए ये निर्देश, पढ़े खबर
थानों और चौकियों का औचक निरिक्षण करने पहुंचे पुलिस कप्तान राजेश व्यास
नीमच। पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को अपने जिले के थानों का आकस्मिक निरीक्षण करने एवं पुलिस की कार्य प्रणाली की समय-समय पर समीक्षा हेतु दिशा निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा अनुभाग जावद के पुलिस थाना रतनगढ़, सिंगोली, पुलिस चौकी सरवानिया महाराज, पुलिस चौकी डीकेन, पुलिस चौकी कन्जार्डा एवं पुलिस थाना मनासा का दिनांक 22.05.2026 को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रुप से हवालात को चैक किया गया, जिसमें हवालात में साफ-सफाई रखने, हवालातों के रोशनदान को बंद करने एंव हवालात के अन्दर बने शौचालय की साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान थाने में लगे सीसीटीवी कैमरोें की स्थिती के बारे में जानकारी ली एंव सीसीटीवी कैमरो को लगातार चालु रखने एंव सीसीटीवी कैमरों का बेकअप सिस्टम बेहतर रखने हेतु थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया। यदि सीसीटीवी कैमरो में किसी प्रकार की समस्या होती है उसके बारे में त्वरित रुप से वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया जावे एंव सीसीटीवी कैमरो की स्क्रीन थाना प्रभारी के कक्ष के साथ-साथ एक ओर अतिरिक्त स्क्रीन थाने के एचसीएम कक्ष में लगाने हेतु निर्देशित किया। एसपी व्यास द्वारा थाने के रजिस्टर गुण्डा, एचएस, जिला बदर रजिस्टर चौक कर सीसीटीएनएस एंट्री में मुख्य रुप से माननीय न्यायालय से प्राप्त संमस वांरट को तामील कराकर उसी माध्यम से वापस माननीय न्यायालय को भेजने हेतू निर्देशित किया।

थानें के सभी रजिस्टर को अपडेट रखने एवं साफ सफाई व्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, वारंट तामीली, एमएलसी रजिस्टर, गुण्डा, एचएस फाईल स्थाई वारंट फाईल का अवलोकन कर निरीक्षण किया। थाना क्षेत्र मे अवैध गतिविधियो एवं आदतन आरोपीयो के विरुद्व सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये। एसपी व्यास द्वारा रात्रि गस्त को प्रभावी करने हेतु गस्त के दौरान थाना क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले एवं अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट पर चैकिंग लगाकर रात्रि में वाहनों की सघन चेकिंग करने हेतु, रात्रि गश्त के दौरान धार्मिक स्थल, बैंक एटीएम, पेट्रोल पंप आदि पर लगातार गश्त करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा इस दौरान पुलिस थाना सिंगोली क्षेत्र से लगने वाली राजस्थान राज्य की बार्डर का भी भ्रमण कर नियमित नाकाबंदी लगाने संबंधी निर्देश दिये गये। एसपी राजेश व्यास के पुलिस थानों एवं चौकियों के निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा निकीता सिंह उपस्थित रही।
