NEWS: रोजगार मेले ने खोले अवसरों के द्वार, मल्हारगढ़ में 163 युवाओ ने कराया पंजीयन,84 का हुआ चयन,पढ़े खबर 

NEWS: रोजगार मेले ने खोले अवसरों के द्वार, मल्हारगढ़ में 163 युवाओ ने कराया पंजीयन,84 का हुआ चयन,पढ़े खबर 

मंदसौर। मध्य प्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद पंचायत मल्हारगढ़ में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी श्री अनिल कुमार मरावी एवं डीएम श्रीमती फौजिया करीम द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।


इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने युवाओं को रोजगार के अवसरों, कौशल उन्नयन एवं स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्हें अपने कौशल के अनुरूप अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

रोजगार मेले में कुल 163 युवाओं ने पंजीयन कराया। मेले में गैल इंस्टीट्यूट गुना, कॉसमॉस प्राइवेट लिमिटेड गुजरात, एस.आई.एस. आरटीए नीमच, आरसेटी (RSETI) मंदसौर एवं आर.एस. सिक्योरिटी चित्तौड़गढ़ सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की। इन कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के उपरांत 84 युवाओं का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया।