BIG NEWS : रिश्तों की सारी हदें पार, मामी से 6 साल का अफेयर,बना हत्या की वजह,भांजे ने ही रच दी मामा की मौत की स्क्रीप्ट, पहले बुलवाया खेत में, फिर किये हथौड़े से ताबड़तोड़ वार, और बनाया एक्सीडेंट, हो गया ड्रामा फेल , 48 घंटे में ही पुलिस ने खोल दिया खून का खौफनाक राज , पढ़े मप्र के इस जिले की ये खबर

BIG NEWS : रिश्तों की सारी हदें पार, मामी से 6 साल का अफेयर,बना हत्या की वजह,भांजे ने ही रच दी मामा की मौत की स्क्रीप्ट, पहले बुलवाया खेत में, फिर किये हथौड़े से ताबड़तोड़ वार, और बनाया एक्सीडेंट, हो गया ड्रामा फेल , 48 घंटे में ही पुलिस ने खोल दिया खून का खौफनाक राज , पढ़े मप्र के इस जिले की ये खबर

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले के रन्हाई गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक भांजे ने अपनी ही मामी के साथ अवैध संबंधों के चलते सगे मामा की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक की पत्नी ने ही अपने पति की लोकेशन आरोपियों को देकर इस हत्या की साजिश में अहम भूमिका निभाई।

6 साल का अवैध संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार आरोपी अजय बिल्लौरे और उसकी मामी क्षमाबाई के बीच पिछले करीब 6 वर्षों से अवैध संबंध थे। इस बात की भनक जब मामा विश्राम गाठे को लगी, तो परिवार में विवाद शुरू हो गया। आए दिन झगड़े, मारपीट और धमकियों के बीच हालात बिगड़ते चले गए।

बताया जा रहा है कि विश्राम गाठे ने कई बार अजय को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर और संबंध को बचाने की चाहत में अजय ने मामा को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

पत्नी ने दी लोकेशन, भांजे ने किया हमला

घटना 14 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे की है। जैसे ही विश्राम गाठे खेत जाने के लिए घर से निकले, उनकी पत्नी क्षमाबाई ने फोन कर अजय को उनकी लोकेशन बता दी।

अजय अपने साथी सचिन निषोद के साथ पहले से ही नहर के पास घात लगाकर बैठा था। जैसे ही विश्राम वहां पहुंचे, दोनों आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और अजय ने हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। वार इतना घातक था कि मौके पर ही विश्राम की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

हादसा दिखाने की कोशिश, पोस्टमार्टम से खुला राज

शुरुआत में परिजनों और ग्रामीणों को यह मामला हादसा प्रतीत हुआ, लेकिन जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो डॉक्टरों ने साफ कर दिया कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या है।

रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से कई बार प्रहार किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कॉल डिटेल्स से खुली साजिश की परतें

जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाले। इसमें सामने आया कि घटना की रात मामी क्षमाबाई और आरोपी अजय के बीच कई बार बातचीत हुई थी। इसी आधार पर पुलिस ने अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

रआरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय बिल्लौरे और उसके साथी सचिन निषोद को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मृतक की पत्नी क्षमाबाई की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में मजबूत साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। कॉल डिटेल्स, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपियों के कबूलनामे के आधार पर जल्द ही चार्जशीट पेश की जाएगी।

समाज के लिए बड़ा सवाल

यह घटना न केवल एक जघन्य हत्या है, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर संदेश है। एक ऐसा रिश्ता, जो विश्वास और मर्यादा का प्रतीक माना जाता है, वह अवैध संबंध और लालच की भेंट चढ़ गया।

रन्हाई गांव में इस घटना के बाद से ही भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं लोग इस वारदात को लेकर गहरी नाराजगी जता रहे हैं।