NEWS : मप्र सरकार के दो वर्ष पुरे,विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति पर्व के रूप में हो रहे आयोजन,जावद क्षेत्र में भी कुछ इस तरह सफलता को रखा आमजनो के सामने,पढ़े ये खबर
मप्र सरकार के दो वर्ष पुरे,विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति पर्व के रूप में हो रहे आयोजन,जावद क्षेत्र में भी कुछ इस तरह सफलता को रखा आमजनो के सामने
रतनगढ़) / आज रतनगढ़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति पर्व कार्यक्रम के तहत कार्यशाला वीरेंद्र कुमार सखलेचा नवीन सामुदायिक भवन नीमच सिंगोली रोड़ रतनगढ़ पर आयोजित हुई। जिसमें पुर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, अटल स्मृति पर्व कार्यक्रम प्रभारी नानालाल अटोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमति वंदना खंडेलवाल, जिला महामंत्री विक्रम सोनी, जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास, जिलापदाधिकारी किरण देवी शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी अर्जुन,भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, सिंगोली मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी, सरवानिया महाराज मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश चंद्र मूंदड़ा स्वदेशी,नगर परिषद् अध्यक्ष सोहन माली, रूपेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन,श्रवणपाटीदार, सुगनादेवी कचरूलाल गुर्जर, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन भील,जिला मंत्री रेखा देवी धाकड़, जिला पंचायत सदस्य मंजुदेवीमांगीलाल भील, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभुलाल धाकड़, मंचासीन रहे ।

सभी अतिथियों द्वारा पार्टी के पितृ पुरुष श्रद्धेय डॉ श्यामप्रसाद जी मुखर्जी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला बैठक शुरू हुई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा और महामंत्री पिंकेश जी मंडोवरा ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधायक विधायक सखलेचा ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी कार्यकर्ताओ को अवगत कराया तथा, शिक्षा, चिकित्सा, के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों से भी सभी को संबोधित किया, पार्टी की बैठक, कार्यक्रम, मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से सभी कार्यकर्ताओ से हमेशा जुड़ने का आह्वान भी किया, इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमति वंदना खंडेलवाल, अटल स्मृति पर्व कार्यक्रम प्रभारी व पुर्व जिलाध्यक्ष मंदसौर नानालाल अटोलिया,जिला महामंत्री विक्रम सोनी, सतीश व्यास,ने भी सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया, जगदी मूंदड़ा स्वदेशी , ने भी पुर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी को संबोधित किया।

कार्यक्रम का आभार अटल स्मृति पर्व कार्यक्रम सहप्रभारी रेखा देवी धाकड़ ने किया, संचालन आ ई टी प्रभारी नितेश ने किया। इस अवसर पर जावद विधानसभा के सभी मोर्चा पदाधिकारी व समस्त वरिष्ठ, युवा देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे, सभी का स्नेहभोज कार्यक्रम भी कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुआ।