NEWS: नीमच की धरा पर 21 व 22 अगस्त को जुटेगा संतों का महाकुंभ, निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तो नागा साधु भी होंगे शामिल,​ टाउन हॉल में होगी विशाल धर्मसभा और संतों की राष्ट्रीय बैठक, ज्ञान, गंगा, गगन और गौ रक्षा का घर-घर गूंजेगा संकल्प,पढ़े खबर

नीमच की धरा पर 21 व 22 अगस्त को जुटेगा संतों का महाकुंभ, निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तो नागा साधु भी होंगे शामिल,​ टाउन हॉल में होगी विशाल धर्मसभा और संतों की राष्ट्रीय बैठक, ज्ञान, गंगा, गगन और गौ रक्षा का घर-घर गूंजेगा संकल्प

NEWS: नीमच की धरा पर 21 व 22 अगस्त को जुटेगा संतों का महाकुंभ, निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तो नागा साधु भी होंगे शामिल,​ टाउन हॉल में होगी विशाल धर्मसभा और संतों की राष्ट्रीय बैठक, ज्ञान, गंगा, गगन और गौ रक्षा का घर-घर गूंजेगा संकल्प,पढ़े खबर

नीमच। धार्मिक नगरी नीमच की पावन धरा पर आगामी 21 व 22 अगस्त को देश के प्रख्यात संत-महात्माओं, महामंडलेश्वरों और नागा साधुओं का विशाल समागम होने जा रहा है। आर्यावृत्त षटदर्शन साधु मंडल भारत के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय ऐतिहासिक धार्मिक महाकुंभ में जहां संतों के मुखारविंद से ज्ञान की गंगा बहेगी, वहीं नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ विशाल धर्मसभा और संतों की राष्ट्रीय बैठक भी संपन्न होगी।
​वीर पार्क रोड स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महंत जितेंद्र दास महाराज ने बताया कि सनातन संस्कृति के उत्थान और जनजागरण के उद्देश्य से यह विराट समागम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्यावृत्त षटदर्शन साधु मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रामभूषणदास जी महाराज होंगे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महंत जितेंद्र दास जी करेंगे।

​दो दिवसीय आयोजन का पूरा कार्यक्रम-
​21 अगस्त शुक्रवार को देश के विभिन्न अंचलों से संत-महात्माओं का आगमन होगा। वीर पार्क रोड स्थित माहेश्वरी समाज धर्मशाला में संतों के सान्निध्य में आशीर्वचन एवं प्रवचन सत्र आयोजित किए जाएंगे। वहीं ​22 अगस्त शनिवार को सुबह 8 बजे माहेश्वरी भवन से ऐतिहासिक शोभायात्रा शुरू होगी। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों, सुसज्जित रथ-बग्गियों, संतों के लाव-लश्कर और नागा साधुओं के करतबों के साथ यह शोभायात्रा शहर के 40 नंबर चौराहा, फव्वारा चौक, बारादरी, जाजू बिल्डिंग, कमल चौक, पुस्तक बाजार और विजय टॉकीज चौराहा होते हुए टाउन हॉल दशहरा मैदान पहुंचेगी।

​विशाल धर्मसभा व बैठक-
टाउन हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी रामभूषणदास जी व प्रदेश अध्यक्ष महंत जितेंद्र दास जी के सान्निध्य में विराट धर्मसभा तथा संत-पुजारी गणों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा।

​ज्ञान, गंगा, गगन और गौ रक्षा का लेंगे संकल्प-
​महंत जितेंद्र दास जी ने बताया कि इस विराट समागम का मुख्य उद्देश्य घर-घर सनातन धर्म की अलख जगाना है। आयोजन के दौरान समाज के प्रत्येक परिवार को चार मूल बिंदुओं-ज्ञान (सनातन संस्कृति का वास्तविक ज्ञान), गंगा (जल संरक्षण), गगन (पर्यावरण व वायु संरक्षण) और गौ माता (गोपालन व गोवंश की रक्षा) को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया जाएगा।
​शोभायात्रा और समागम को लेकर केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति, वैष्णव बैरागी समाज सहित नगर के सभी सामाजिक संगठनों और धर्मप्रेमियों द्वारा स्वागत की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रेसवार्ता के दौरान मंडल प्रवक्ता अरविन्दानन्द सरस्वती, मंदसौर जिला अध्यक्ष और वैष्णव बैरागी समाज नीमच के अध्यक्ष भेरुदास बैरागी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।