NEWS: स्वतंत्रता दिवस पर मनासा में गूंजे देशभक्ति के तराने, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दिखाई प्रतिभा; SDM, तहसीलदार और CMO ने बढ़ाया हौसला, शील्ड देकर किया सम्मानित, पढ़े खबर

NEWS: स्वतंत्रता दिवस पर मनासा में गूंजे देशभक्ति के तराने, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दिखाई प्रतिभा; SDM, तहसीलदार और CMO ने बढ़ाया हौसला, शील्ड देकर किया सम्मानित, पढ़े खबर

मनासा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाटखेड़ी नाका स्थित दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देने के साथ पेंटिंग एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और वतन के प्रति प्रेम का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मनासा एसडीएम किरण आंजना, तहसीलदार डॉ. अजेंद्र प्रजापति एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय पाटीदार ने शिरकत की। एसडीएम किरण आंजना ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और कहा कि शिक्षा ही बच्चों के बेहतर भविष्य की आधारशिला है। सफलता के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है।

तहसीलदार डॉ. अजेंद्र प्रजापति ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने तथा शिक्षा के माध्यम से देश सेवा के लिए प्रेरित किया। वहीं सीएमओ संजय पाटीदार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अधिकारियों ने अपने हाथों से शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम रजवी चैरिटी ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, समाजसेवी, शहर काजी मौलाना मारूफ रजा मनासा सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल बच्चों को फल, नमकीन और बिस्किट का तबर्रुक भी वितरित किया