BIG NEWS :CM हेल्पलाइन के बाद नीमच में कड़ा एक्शन: जैन कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण पर चला जेसीबी का नपा का पंजा,नामजद अतिक्रमणकारियों के पक्के निर्माण ढहे, 4 घंटे की कार्रवाई में सार्वजनिक रास्ता हुआ मुक्त,पढ़े ये खबर

CM हेल्पलाइन के बाद नीमच में कड़ा एक्शन: जैन कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण पर चला जेसीबी का नपा का पंजा,नामजद अतिक्रमणकारियों

BIG NEWS :CM हेल्पलाइन के बाद नीमच में कड़ा एक्शन: जैन कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण पर चला जेसीबी का नपा का पंजा,नामजद अतिक्रमणकारियों के पक्के निर्माण ढहे, 4 घंटे की कार्रवाई में सार्वजनिक रास्ता हुआ मुक्त,पढ़े ये खबर

पवनराव शिंदे की रिपोर्ट --

नीमच। शहर के वार्ड क्रमांक 24 स्थित जैन कॉलोनी में सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर आखिरकार नगर पालिका ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। यह एक्शन शिकायतकर्ता बाबूलाल जैन द्वारा की गई CM हेल्पलाइन शिकायत के बाद हुआ।

शिकायत में बाबूलाल जैन ने स्पष्ट रूप से बताया था कि जैन कॉलोनी के सार्वजनिक रास्ते पर सुशील डोंगरवार, जीतेंद्र जैन, वीरेंद्र पुष्पेंद्र नागौरी एवं कमल बम्बोरिया द्वारा अवैध कब्जा कर बाउंड्री वॉल, टीन शेड और पक्के निर्माण कर लिए गए हैं, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने संबंधित अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, लेकिन निर्धारित समय सीमा में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसके बाद मंगलवार को नगर पालिका की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से करीब 4 घंटे तक चली कार्रवाई में सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद सार्वजनिक रास्ते को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया, जिससे अब आमजन को राहत मिली है।

इस दौरान राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर, हेमंत सिसोदिया, महावीर जैन, हेमंत कलोसिया, रवि भंडारी सहित अन्य नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।