NEWS: रामपुरा अस्पताल में बढ़ा संगठन का कद, कैलाश बैरागी बने विधायक प्रतिनिधि, नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, पढ़े खबर 

NEWS: रामपुरा अस्पताल में बढ़ा संगठन का कद, कैलाश बैरागी बने विधायक प्रतिनिधि, नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, पढ़े खबर 

रिपोर्ट : रुपेश सारु 

रामपुरा। संगठन के वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता श्री कैलाश बैरागी को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनासा क्षेत्र की विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू द्वारा उन्हें शासकीय चिकित्सालय रामपुरा का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति के बाद संगठन में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने श्री बैरागी को शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन के लिए गर्व का क्षण बताया है।

वहीं, स्नेहीजनों और क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक श्री मारू का आभार जताया है। माना जा रहा है कि श्री बैरागी के अनुभव और सक्रियता से अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और जनहित के कार्यों को और गति मिलेगी।