BIG NEWS: रात के अंधेरे में हो रही थी 'विमल' के बैगों की डिलीवरी... मंदसौर पुलिस ने घेरा तो खुला ऐसा राज कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक मच गया हड़कंप, 65 किलो डोडाचूरा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े खबर

BIG NEWS: रात के अंधेरे में हो रही थी 'विमल' के बैगों की डिलीवरी... मंदसौर पुलिस ने घेरा तो खुला ऐसा राज कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक मच गया हड़कंप, 65 किलो डोडाचूरा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े खबर

मंदसौर। मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डोडाचूरा तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पहले चार तस्करों को 65 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया, फिर पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले स्थानीय सप्लायर को भी दबोच लिया। इस कार्रवाई में कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी नई आबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।

जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से विमल पान मसाला के चार बैगों में छिपाकर रखा गया 65 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। साथ ही एक सैमसंग मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। बरामद डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रुपये तथा मोबाइल की कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 128/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 29 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले केसर सिंह सोंधिया निवासी ग्राम मुंदड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

हरप्रीत सिंह (22), निवासी नथाणा, जिला भटिंडा (पंजाब)

जगदीश सिंह (47), निवासी चोटिया, जिला भटिंडा (पंजाब)

साधु सिंह (55), निवासी मसिता, जिला सिरसा (हरियाणा)

कुलविंदर सिंह (34), निवासी दिनगढ़, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान)

केसर सिंह सोंधिया (34), निवासी ग्राम मुंदड़ी, थाना वाय.डी. नगर, मंदसौर

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

नई आबादी थाना पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।