राशिफल :आज किस्मत का बड़ा खेल, कहीं बरसेगा धन, कहीं सुधरेंगे रिश्ते, तो कहीं सावधानी ही बनेगी सबसे बड़ा हथियार,पढ़े खबर
मेष राशि (Aries):आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप हर काम को पूरे जोश के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। संतान के भविष्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है, जिससे आप किसी बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी करीबी से निवेश का प्रस्ताव भी मिल सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। पिताजी के साथ किसी बात को लेकर हल्की अनबन संभव है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।
वृषभ राशि (Taurus): आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जीवनसाथी के साथ चल रही दूरियां खत्म होंगी और रिश्ते में फिर से प्यार और समझदारी बढ़ेगी। साथ में कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। माता-पिता की भावनाओं का खास ध्यान रखें और दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें।
मिथुन राशि (Gemini):आज का दिन थोड़ा भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन खुश रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए शिक्षकों से सलाह लेना बेहतर रहेगा। नए काम में हाथ डालने से पहले अच्छी तरह सोच लें, वरना नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer): आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन खर्चे आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान होंगे। आय बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान दें और मेहनत पर भरोसा रखें। किसी अजनबी पर जल्दी भरोसा न करें और निजी जानकारी साझा करने से बचें।
सिंह राशि (Leo): आज आपको लेन-देन में विशेष सावधानी रखनी होगी। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। घर में धार्मिक माहौल बनेगा। कुछ कामों को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें।
कन्या राशि (Virgo): आज का दिन संतोषजनक रहेगा। आय में बढ़ोतरी से खुशी मिलेगी और जरूरी खर्च आसानी से पूरे होंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की तारीफ होगी। हालांकि पड़ोस में किसी विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए उसमें पड़ने से बचें।

तुला राशि (Libra): आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने अधूरे काम पूरे करने में सफल रहेंगे। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। नौकरी में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन किसी विरोधी की मीठी बातों में आने से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio): आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। संतान की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। परिवार के साथ बैठकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius): आज आय में बढ़ोतरी से मन खुश रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना जरूरी है, वरना आगे परेशानी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn):आज का दिन प्रगति देने वाला रहेगा। सरकारी काम पूरे होने के संकेत हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए प्रयास सफल होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए बजट बनाकर चलें। विदेश से जुड़े कामों में अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius): आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। व्यापार में लाभ के योग हैं। छोटे बच्चों के लिए कुछ खास खरीद सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मीन राशि (Pisces): आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। पार्टनरशिप में नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी।
