BIG NEWS : एक्शन मोड में प्रशासन और नगर परिषद, पिपलियामंडी में अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर, दूकान के बाहर लगे टीनशेड हटाएं, मनासा रोड़ से कृषि उपज मंडी तक मचा हड़कंप, पढ़े खबर

एक्शन मोड में प्रशासन और नगर परिषद

BIG NEWS : एक्शन मोड में प्रशासन और नगर परिषद, पिपलियामंडी में अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर, दूकान के बाहर लगे टीनशेड हटाएं, मनासा रोड़ से कृषि उपज मंडी तक मचा हड़कंप, पढ़े खबर

रिपोर्ट- नरेंद्र राठौर 

पिपलियामंडी। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान कृषि उपज मंडी क्षेत्र में दुकानों के सामने बनाए गए शेड को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया जा रहा है। 

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण से यातायात प्रभावित होता है तथा आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसे अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अभियान के दौरान तहसीलदार ब्रजेश मालवीय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रवीण सेन, चौकी प्रभारी भीम सिंह राठौर सहित संबंधित विभागों का अमला मौजूद रहा। प्रशासन ने व्यापारियों एवं नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।