BIG NEWS : नीमच की बेटी का कमाल:ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में गोल्ड, रचा इतिहास,जैन यूनिवर्सिटी की जीत में खुशी पाल सिंह की अहम भूमिका,शहर को मिला पहला ऑल इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट,पढ़े ये खबर
नीमच की बेटी का कमाल:ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में गोल्ड, रचा इतिहास,जैन यूनिवर्सिटी की जीत में खुशी पाल सिंह की अहम भूमिका,
नीमच। शहर की खेल प्रतिभा ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। नीमच इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी की खिलाड़ी खुशी पाल सिंह ने Jain University का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। खुशी नीमच की पहली बास्केटबॉल खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया है।

अकादमी के कोच किशन पाल सिंह एवं सत्येंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जैन यूनिवर्सिटी ने पहले साउथ जोन में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता और फिर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में अपने दमदार खेल से खिताब अपने नाम किया।

लीग से लेकर फाइनल तक एकतरफा दबदबा--
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में हर जोन की सर्वश्रेष्ठ चार टीमें क्वालिफाई करती हैं। जैन यूनिवर्सिटी ने लीग मुकाबलों में
DAV University को एकतरफा हराया
University of Calcutta पर शानदार जीत दर्ज की
Chandigarh University को मात देकर अपने पूल में टॉप किया
क्वार्टर फाइनल में Lovely Professional University के खिलाफ टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में रोमांच, अंतिम 10 मिनट में पलटा मैच---
सेमीफाइनल मुकाबला Lakshmibai National Institute of Physical Education के खिलाफ खेला गया। पहले 30 मिनट तक मुकाबला बराबरी पर रहा, लेकिन अंतिम 10 मिनट में जैन यूनिवर्सिटी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बढ़त बनाई और फाइनल में जगह पक्की की।

फाइनल में पंजाब यूनिवर्सिटी पर शानदार जीत---
फाइनल मुकाबला Panjab University के साथ खेला गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के कारण जैन यूनिवर्सिटी मानसिक रूप से मजबूत स्थिति में थी। टीम ने पंजाब यूनिवर्सिटी को मैच में कहीं भी वापसी का मौका नहीं दिया और स्वर्णिम जीत के साथ ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
पहले भी जीत चुकी हैं कई नेशनल मेडल---
खुशी पाल सिंह इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। लेकिन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने नीमच बास्केटबॉल को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
शहर में खुशी की लहर----
खुशी की इस स्वर्णिम सफलता पर ज्ञानोदय ग्रुप एवं इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के पदाधिकारियों श्री कमल सिंह चुंडावत, जयपाल सिंह राणावत, भारत सैनी, सुनील दीवान, पूजा यादव, नितेश शर्मा, गौरव लासोड़ सहित अकादमी के खिलाड़ियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
खेल प्रेमियों का कहना है कि खुशी की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और नीमच बास्केटबॉल को नए आयाम दिलाएगी।
