NEWS: देवनारायण की भक्ति में निकला आस्था का सैलाब! युवाओं की पैदल यात्रा ने बढ़ाया जोश, जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत, पढ़े खबर

NEWS: देवनारायण की भक्ति में निकला आस्था का सैलाब! युवाओं की पैदल यात्रा ने बढ़ाया जोश, जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत, पढ़े खबर

डीकेन। भगवान श्री देवनारायण के प्रति आस्था लेकर डीकेन एवं भगवानपुरा से मालासर की डूंगरिया और आसींद सवाई भोज के लिए पैदल यात्रा पर निकले गुर्जर समाज के युवाओं का नगर परिषद परिसर स्थित श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुगना बाई गुर्जर सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और गुर्जर समाज के वरिष्ठजनों ने यात्रियों का आत्मीय अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान भगवान श्री देवनारायण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कन्हैयालाल चारण, मंडल उपाध्यक्ष केशव चारण, गुर्जर समाज तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल गुर्जर, समाज अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, नगर परिषद सभापति राजेंद्र मुंदड़ा, पार्षद प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह राजपूत, गोपाल राठौर, वरिष्ठ पार्षद जीवनलाल चारण, सुनील बैरागी, शौकीन सोनी, मोहनलाल ग्वाला, संतोष गुर्जर, मोजीराम गुर्जर, सोनू गुर्जर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, समाजजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रियों की सुखद एवं सफल यात्रा की मंगलकामना करते हुए भगवान श्री देवनारायण से सभी के लिए आशीर्वाद की प्रार्थना की।