NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर भारत माता के नारों से गूंजा चीताखेड़ा, हर्षोल्लास के साथ मनाया आजादी का पर्व, ध्वजरोहण भी किया, पढ़े आजाद मंसूरी की खबर

स्वतंत्रता दिवस पर भारत माता के नारों से गूंजा चीताखेड़ा

NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर भारत माता के नारों से गूंजा चीताखेड़ा, हर्षोल्लास के साथ मनाया आजादी का पर्व, ध्वजरोहण भी किया, पढ़े आजाद मंसूरी की खबर

चीताखेड़ा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम चीताखेड़ा में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। ग्राम पंचायत पर गुरुवार प्रातः 8 बजे सरपंच मंजू जैन द्वारा झंडारोहण किया। इस मौके पर सचिव नवीन पाटीदार, सहायक सचिव विमलेश शर्मा, पंच एवं ग्रामीणजनों द्वारा राष्ट्रगान किया। पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा पर प्रभारी एएसआई गोपाल तनान द्वारा झंडावंदन किया। आजादी दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चीताखेड़ा में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण केंद्र पर सहायक यंत्री, जिला सहकारी बैंक पर प्रबंधक विनय अग्रवाल और ग्राम सेवा सहकारी समिति पर प्रबंधक जितेंद्र जैन द्वारा झंडावंदन किया। 

शासकीय व प्राइवेट शाला के बच्चे शासकीय माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में एकत्रित हुए। जहां से रैली के रूप में गांव के मुख्य मार्ग से प्रभात फेरी निकाली। इसमें बच्चों द्वारा भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, जय जवान के नारे लगाते हुए पुनः शाला भवन प्रांगण में पहुंचे। जहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विकास सालवी द्वारा झंडावंदन किया। इस मौके पर उपस्थित मंचासीन प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आगंतुक अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। बच्चों द्वारा देश आजादी से ओतप्रोत ओजस्वी भाषण दिए। गांव के  प्रबुद्धजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। समापन अवसर पर पंचायत चीताखेड़ा द्वारा मिठाई वितरण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में जनपद सदस्य कैलाशी बाई कालू सिंह जाट, सरपंच मंजू जैन, उप सरपंच विकास प्रजापत और विधायक प्रतिनिधि रजनीश शर्मा उपस्थित रहे।

राष्ट्रपिता को माल्यार्पण कर किया याद-

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम चीताखेड़ा में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कई प्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी के राष्ट्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान को बताया। 

ये हुए सम्मानित-

स्वतंत्रता दिवस पर नीमच शहर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वन विभाग सब रेंज जीरन के गजेंद्र पवार और मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी केंद्र चीताखेड़ा के लाइनमैन विनोद केथवास को भी संबंधित जिला अधिकारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र और शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।