BIG NEWS: विधायक परिहार की मेहनत लाई रंग… 163.95 करोड़ की सिंचाई क्रांति से बदलेगी नीमच की तकदीर, 22 गांवों के खेतों तक पहुंचेगा चंबल का पानी, पढ़े खबर

नीमच। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में नीमच जिले को विकास की ऐतिहासिक सौगात मिली है। राज्य सरकार ने बहुप्रतीक्षित खुमानसिंह शिवाजी जलाशय (ठीकरिया तालाब) सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के निर्माण हेतु 163.95 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस फैसले को क्षेत्र के विकास, किसानों की खुशहाली और औद्योगिक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

परियोजना के अंतर्गत डेम की ऊंचाई में 1 मीटर की वृद्धि की जाएगी, जिससे जल भंडारण क्षमता बढ़ेगी और नीमच तहसील के मेलकी मेवाड़, पालसोडा, बामनिया, पिपलिया व्यास, केनपुरिया, सकरानी, मालिया, रातड़िया, डांसिया, अडमालिया, रामपुरिया, डसानी, बिसलवास बामनिया, कानाखेड़ा, बिसलवास सोनीगरा, बोरखेड़ी पानेड़ी, रेवली देवली सहित करीब 22 गांवों की लगभग 5200 हेक्टेयर कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी।

पाइपलाइन आधारित प्रेशराइज्ड सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के जरिए खेतों तक सीधे पानी पहुंचाया जाएगा। इससे पानी की बर्बादी रुकेगी, सिंचाई लागत घटेगी और किसानों की फसल उत्पादन क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। यह महत्वाकांक्षी योजना चंबल नदी के जल का उपयोग कर क्षेत्र में कृषि और जल संरक्षण दोनों को नई दिशा देगी।

परियोजना की खास बात यह है कि इसमें पहली प्राथमिकता पेयजल, दूसरी सिंचाई और तीसरी औद्योगिक उपयोग को दी गई है। इससे झांझरवाड़ा और कराड़िया महाराज क्षेत्र में विकसित हो रहे उद्योगों को भी राहत मिलेगी और जल संकट काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है।

विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एवं मंत्रिपरिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की यह सौगात आने वाले वर्षों में नीमच की तस्वीर बदल देगी। उन्होंने कहा कि चंबल के पानी का बेहतर उपयोग कर क्षेत्र को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाया