NEWS: नीमच के अखाड़े में गूंजा ऐतिहासिक दंगल, फ्रीस्टाइल कुश्ती में 6 पहलवानों ने मचाया तहलका, तो ग्रीको-रोमन शैली में इन्होंने दिखाया दम,अब सागर में होगा मुकाबला,पढ़े खबर

NEWS: नीमच के अखाड़े में गूंजा ऐतिहासिक दंगल, फ्रीस्टाइल कुश्ती में 6 पहलवानों ने मचाया तहलका, तो ग्रीको-रोमन शैली में इन्होंने दिखाया दम,अब सागर में होगा मुकाबला,पढ़े खबर

नीमच, मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के तत्वाधान में जिला कुश्ती संघ नीमच द्वारा आज राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम के पास स्थित जिला कुश्ती केंद्र पर अंडर-17 सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवा पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने हुनर और ताकत का परिचय दिया।

फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता पहलवान इस प्रकार रहे—

45 किग्रा: गौरव

48 किग्रा: सत्येंद्र

55 किग्रा: सौरभ

60 किग्रा: आदर्श

71 किग्रा: कार्तिक

92 किग्रा: दर्शन

वहीं ग्रीको-रोमन शैली में भी मुकाबले रोमांचक रहे, जिसमें—

55 किग्रा: प्रीत

45 किग्रा: लकी

इन सभी विजेता पहलवानों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी दिनांक 12 व 13 अप्रैल 2026 को सागर (मध्य प्रदेश) में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको-रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का नाम रोशन करेंगे।

इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नीमच की मिट्टी में दम है, जहां से निकलकर युवा खिलाड़ी प्रदेश और देश स्तर पर अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं