BIG BREAKING: बाइक पर नशे की स्मगलिंग, सूचना पर नीमच पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, फिर क्रेक किया बड़ा नेटवर्क, मौके एमडी और डोडाचरा जप्त, बघाना के तस्कर चढ़े हत्थे, राजस्थान से जुड़े इनके तार, पढ़े खबर 

राजस्थान से जुड़े इनके तार, पढ़े खबर 

BIG BREAKING: बाइक पर नशे की स्मगलिंग, सूचना पर नीमच पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, फिर क्रेक किया बड़ा नेटवर्क, मौके एमडी और डोडाचरा जप्त, बघाना के तस्कर चढ़े हत्थे, राजस्थान से जुड़े इनके तार, पढ़े खबर 

नीमच। माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन व श्रीमान डीजीपी महोदय मध्यप्रदेश के द्वारा मध्यप्रदेश मे नशे को जड से खत्म करने हेतु चलाये जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में एक टीम गठीत की गई व टीम के द्वारा अथक प्रयास किये गये । उक्त टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ कुल 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स 05 कि.ग्रा. डोडाचुरा व एक देशी पिस्टल मय जिंदा राउण्ड 01 तथा एक हिरो कम्पनी की सीडी डिलक्स मोटर सायकल MP44MR2346 सहित 02 आरोपीयो को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 21.07.2026 को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा बघाना का फिरोज पिता शाबिर व अमन पिता अब्दुल सत्तार एक हिरो कंपनी की मोटर सायकल क्र MP44MR2346 से ग्राम धनेरिया तरफ से छोटीसादडी रोड तरफ जाने के लिए निकले है जिनके पास अवैध मादक पदार्थ एमडी व बेग के अंदर डोडाचुरा भरा हुआ है तत्काल नाकाबंदी की जावे तो सफलता मिल सकती है सूचना विश्वसनीय होने से पुलिस टीम थाना बघाना द्वारा ग्राम धनेरिया कला अरनिया फंटा बघाना पर नाकाबंदी की गई थोडी देर बाद ग्राम धनेरियाकला तरफ से मुखबीर द्वारा बताये अनुसार एक हिरो कम्पनी की सीडी डिलक्स मोटर सायकल MP44MR2346 पर दो व्यक्ति मोटर सायकल की सीट पर भरा हुआ थैला लेकर आते दिखे 

जिनको विधिवत रोककर नाम पता पुछते अपना नाम 01 फिरोज पिता शब्बीर मुसलमान उम्र 35 साल निवासी नाका नं.04 बघाना, 02. अमन पिता अब्दुल सत्तार उर्फ सादिक मुसलमान उम्र 20 साल निवासी जाकीर गली बघाना बताया जिनको मुखबीर सूचना से अवगत कराया जाकर एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए फिरोज व अमन के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ कुल 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स, 05 कि.ग्रा. डोडाचुरा व एक देशी पिस्टल मय जिंदा राउण्ड 01 व मोटर सायकल को विधिवत जप्त कर आरोपीगण फिरोज व अमन को मौके से विधिवत गिरफ्तार कर मेमोरेण्डम लिया गया। 

थाना बघाना पर गिरफ्तारशुदा आरोपी फिरोज, अमन व अन्य सहआरोपीगणो के विरूद्ध धारा 8, 22, 15, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 235/2026 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है।


सह आरोपीगण -

01. हमीद उर्फ चन्नु पिता पिदृदु उर्फ इद्ध पठान निवासी नाका नं.04 बघाना

02. इल्लू उर्फ इमरान पिता ईशाक पठान निवासी सादडी रोड बघाना

03. कासम पिता बल्लु कुरेशी निवासी पुलिस चौकी के पिछे बघाना

04. रिहान पिता नासिर पठान निवासी चांदमल गैरेज के पिछे नाका नं.04 बघाना

05. सोहेल मुसलमान निवासी प्रतापगढ (राज.)

06. बाबू उर्फ समीर पिता शाबिर तोता मुसलमान निवासी स्कीम नं. 8 बघाना

07. सलाम उर्फ गागू पिता कालू मुसलमान निवासी पेंच के सामने बघाना

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम दांगी व पुलिस टीम थाना बघाना का सराहनीय योगदान रहा।