BIG NEWS: महू-नीमच हाईवे पर अचानक सामने आया ‘खतरा’, बचाने के चक्कर में बेकाबू हुई बाइक और सड़क पर जा गिरे दंपती, हादसे से मचा हड़कंप, पढ़े नरेंद्र राठौर की ये खबर

BIG NEWS: महू-नीमच हाईवे पर अचानक सामने आया ‘खतरा’, बचाने के चक्कर में बेकाबू हुई बाइक और सड़क पर जा गिरे दंपती, हादसे से मचा हड़कंप, पढ़े नरेंद्र राठौर की ये खबर

पिपलियामंडी। महू-नीमच हाईवे पर बोतलगंज के समीप शनिवार सुबह करीब 9 बजे अचानक कुत्ता सामने आ जाने से बाइक सवार दंपती हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दोनों को चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार मंदसौर निवासी कालूराम पिता नन्दराम पाटीदार अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से जेतपुरा गांव जा रहे थे। बोतलगंज के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही टोल एम्बुलेंस में तैनात डॉ. नवीन गौड़, मुकेश मालवीय और दिनेश बागड़ी मौके पर पहुंचे। टीम ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलियामंडी पहुंचाया गया। यहां दोनों का उपचार किया गया।