BIG BREAKING : गुजरात से MP में पहुंची MD ड्रग्स की खेप पर सुवासरा पुलिस का बड़ा प्रहार, 80 ग्राम MD ड्रग्स और 5 किलो डोडाचूरा जब्त; 3 तस्कर गिरफ्तार, 1 फरार, पढ़े खबर

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान में मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

BIG BREAKING : गुजरात से MP में पहुंची MD ड्रग्स की खेप पर सुवासरा पुलिस का बड़ा प्रहार, 80 ग्राम MD ड्रग्स और 5 किलो डोडाचूरा जब्त; 3 तस्कर गिरफ्तार, 1 फरार, पढ़े खबर

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत सुवासरा थाना पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 80 ग्राम एमडी ड्रग्स (MD Drugs), 5 किलोग्राम डोडाचूरा तथा एक HF Deluxe मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक स्थानीय तस्कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामस्नेही मिश्रा एवं एसडीओपी दिनेश प्रजापति के नेतृत्व तथा थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह बघेल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बसई में घेराबंदी कर HF Deluxe (RJ-19-ES-8419) मोटरसाइकिल पर सवार तीन आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 80 ग्राम एमडी ड्रग्स (अनुमानित कीमत ₹1 लाख) और 5 किलो डोडाचूरा (अनुमानित कीमत ₹10 हजार) बरामद किया गया। साथ ही करीब ₹50 हजार कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी:

- मोहसीन (26), निवासी धोराजी, जिला राजकोट (गुजरात)

- जाफर (28), निवासी धोराजी, जिला राजकोट (गुजरात)

- फजल (29), निवासी धोराजी, जिला राजकोट (गुजरात)

फरार आरोपी: अफरोज उर्फ फिरोज, निवासी ग्राम बसई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 22 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। अब आरोपियों से एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा की सप्लाई चेन तथा अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।