BIG NEWS: मनासा-कुकड़ेश्वर रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने पैदल महिला को मारी जोरदार टक्कर,4 लोग घायल,112 टीम ने दिखाई त्तपरता, पहुंचाया अस्पताल, पढ़े खबर

BIG NEWS: मनासा-कुकड़ेश्वर रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने पैदल महिला को मारी जोरदार टक्कर,4 लोग घायल,112 टीम ने दिखाई त्तपरता, पहुंचाया अस्पताल, पढ़े खबर

रिपोर्ट :- मनीष जोलानिया 

मनासा। मनासा-कुकड़ेश्वर रोड पर घोटापीपलिया के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

हादसे में बाइक सवार सहित कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों में अनिल निवासी तलाऊ, रोड़ी बाई पति भजेसिंह निवासी तलाऊ, सिताबाई और बतुल पति कैलाश निवासी तलाऊ शामिल हैं। सभी को चोटें आई हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह सिसोदिया एवं पायलट संजू कुमार मारु ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज गति में था और वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।