BIG NEWS: “रतलाम–नीमच रेलखंड पर डबल ट्रैक तैयार, पिपलिया स्टेशन पहुंचे सीआरएस,अब 120 किमी रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन!”, मल्हारगढ़–मंदसौर सेक्शन का निरीक्षण,11 मार्च को होगा हाईस्पीड ट्रायल, पढ़े खबर 

BIG NEWS: “रतलाम–नीमच रेलखंड पर डबल ट्रैक तैयार, पिपलिया स्टेशन पहुंचे सीआरएस,अब 120 किमी रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन!”, मल्हारगढ़–मंदसौर सेक्शन का निरीक्षण,11 मार्च को होगा हाईस्पीड ट्रायल, पढ़े खबर 

पिपलियामंडी। रतलाम–नीमच रेलखंड के अंतर्गत मल्हारगढ़ से मंदसौर के बीच रेलवे दोहरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ई. श्रीनिवास पिपलिया स्टेशन पहुंचे और ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम व स्टेशन की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार सहित रेलवे के लगभग 20 अधिकारी मौजूद रहे। सीआरएस ने स्टेशन के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम, ट्रैक और संचालन व्यवस्था की जानकारी ली तथा अधिकारियों को कर्मचारियों को पूरी तकनीकी ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए। करीब एक घंटे तक उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रैक का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के बाद सीआरएस ने स्टेशन परिसर में पौधरोपण भी किया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मल्हारगढ़ से मंदसौर के बीच लगभग 24 किलोमीटर नए ट्रैक का कार्य पूरा हो चुका है। अब 11 मार्च को इस सेक्शन पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया जाएगा।

स्पीड ट्रायल सफल रहने के बाद सीआरएस की रिपोर्ट के आधार पर इस रेलखंड पर नियमित ट्रेन संचालन की मंजूरी दी जाएगी।