BIG NEWS: “महू-नीमच रोड पर CBN का मेगा एक्शन: मूंगफली की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 14 किलो अफीम!” भाटखेड़ा चौराहे पर घेराबंदी कर बाइक सवार दो तस्कर दबोचे, नशे की बड़ी खेप जब्त, पढ़े खबर

BIG NEWS: “महू-नीमच रोड पर CBN का मेगा एक्शन: मूंगफली की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 14 किलो अफीम!” भाटखेड़ा चौराहे पर घेराबंदी कर बाइक सवार दो तस्कर दबोचे, नशे की बड़ी खेप जब्त, पढ़े खबर

नीमच। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.300 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 08 मार्च 2026 को महू-नीमच रोड स्थित भाटखेड़ा चौराहे के पास की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार CBN चित्तौड़गढ़-2 डिवीजन को विश्वसनीय खुफिया सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल के जरिए भारी मात्रा में अवैध अफीम भाटखेड़ा चौराहे से मल्हारगढ़ की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर अधिकारियों की विशेष टीम गठित कर मौके पर निगरानी रखी गई।

टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल की पहचान कर उसे भाटखेड़ा चौराहे के पास रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे मूंगफली से भरे पारदर्शी बैग के नीचे छिपाए गए 10 पैकेटों में कुल 14.300 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अवैध अफीम और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया, जबकि बाइक पर सवार दो आरोपियों को NDPS एक्ट 1985 की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। यह पूरी कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुन्देल (कोटा) के मार्गदर्शन में की गई।

CBN ने कहा है कि नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि समाज विशेषकर युवाओं को नशे के खतरे से बचाया जा सके और नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

CBN ने लोगों से अपील की है कि नशे या मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें:

???? 0744-2438928 (कंट्रोल रूम)

???? 8764748232 (व्हाट्सएप)

???? dnc-kota@cbn.nic.in

सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।