BIG NEWS: नीमच में हाई अलर्ट, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का 7 अप्रैल को बड़ा दौरा,कार्यक्रम ने बढ़ाया सस्पेंस, प्रशासन में हड़कंप, पढ़े खबर 

BIG NEWS: नीमच में हाई अलर्ट, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का 7 अप्रैल को बड़ा दौरा,कार्यक्रम ने बढ़ाया सस्पेंस, प्रशासन में हड़कंप, पढ़े खबर 

नीमच। जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जिला सरकार अधिकारी, जिला नीमच द्वारा 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को जिले के दौरे का कार्यक्रम जारी किया गया है। इस दौरे को लेकर विभिन्न विभागों में तैयारियां तेज हो गई हैं और अधिकारियों-कर्मचारियों में सतर्कता देखी जा रही है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार अधिकारी सुबह 6:00 बजे कोटा के शक्ति नगर से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होंगे और सुबह करीब 9:30 बजे नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र स्थित इंदिरा नगरी मोहनवल एस्टेट (सीएम राइज स्कूल के सामने) पहुंचेंगे। यहां वे निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे पुनः प्रस्थान कर दोपहर 12:00 बजे वापस कोटा पहुंचेंगे।

दौरे के दौरान विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं स्थानीय स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई विभागों की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जाएगी। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।

दौरे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सहित सभी विभागों में हलचल बढ़ गई है और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है।