BIG NEWS: अंधेरे से उजाले तक,अटल बस्ती में पहली बार चमकी विकास की किरण, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने दी सीसी रोड और नाली की बड़ी सौगात, खुशियों से झूम उठे बस्तीवासी, पढ़े खबर

BIG NEWS: अंधेरे से उजाले तक,अटल बस्ती में पहली बार चमकी विकास की किरण, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने दी सीसी रोड और नाली की बड़ी सौगात, खुशियों से झूम उठे बस्तीवासी, पढ़े खबर

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा शहर में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 35 की अटल बस्ती में पहली बार सीसी रोड और नाली निर्माण का कार्य शुरू किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

रविवार 5 अप्रैल को नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने अटल बस्ती पहुंचकर लगभग 25 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बन रहे 480 मीटर लंबे और 3 मीटर चौड़े सीसी रोड तथा 750 मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंजीनियर और ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

इससे पहले भी जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्र के सहयोग से अटल बस्ती में आश्रय योजना के अंतर्गत सुलभ शौचालय की सौगात दी जा चुकी है। अब सड़क और नाली निर्माण से क्षेत्र के लोगों को कीचड़ और गंदगी से राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने नपाध्यक्ष का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया और इस विकास कार्य के लिए आभार जताया। लोगों ने बताया कि पहले जहां बस्ती में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब लगातार विकास कार्यों से जीवन स्तर में सुधार आ रहा है।

नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “जहां अंधेरा है, वहां दीप जलाने” के विचार से प्रेरित होकर अटल बस्ती जैसे आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों में प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य जारी रखने की बात कही।

इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष मनीष गर्ग, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नंदकिशोर शर्मा (नंदू काका), पार्षद आलोक सोनी, योगेश कवीश्वर, रूपेंद्र लॉक्स, नपा इंजीनियर अन्नू सोलंकी, लोक निर्माण विभाग के अब्दुल नईम, अर्जुन राठौर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। नपाध्यक्ष को अपने बीच पाकर अटल बस्ती के लोग बेहद खुश नजर आए। महिलाओं और बच्चों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया, वहीं नपाध्यक्ष ने भी बस्तीवासियों का सम्मान कर उन्हें इस नई सौगात की बधाई दी