BREAKING NEWS: हरियाणा से स्कॉर्पियो में लाई जा रही 1.100 किलो अफीम जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, 2 तस्कर गिरफ्तार, एक फरार, पढ़े खबर
मंदसौर/नारायणगढ़। पुलिस मुख्यालय के "नशा मुक्ति अभियान 2.0" के तहत नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.100 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो कार से अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

वाहन चेकिंग के दौरान बड़ाखेड़ा रोड स्थित बारखेड़ी फंटे के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो (HR29AT7468) को रोककर तलाशी ली गई। कार के अंदर रखे बैग से 1.100 किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह अफीम मंदसौर जिले के लिलदा निवासी मुकेश से लाए थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर (26) एवं आशीष (22), दोनों निवासी जिला चरखी दादरी (हरियाणा) के रूप में हुई है। वहीं मुकेश निवासी लिलदा, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18, 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में करीब 1.65 लाख रुपये मूल्य की 1.100 किलो अफीम, 20 लाख रुपये कीमत की स्कॉर्पियो और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

यह कार्रवाई एसपी अभिषेक आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी मल्हारगढ़ के निर्देशन में थाना प्रभारी के.एल. प्रजापति एवं नारायणगढ़ पुलिस टीम ने अंजाम दी।
