BREAKING NEWS: सेवा का बड़ा संकल्प,कनघट्टी पहुंचे समाजसेवी सुधाकर राव मराठा,भोलेनाथ के दरबार में टेका माथा, श्मशान घाट निर्माण के लिए 5 लाख की सहायता देकर जीता ग्रामीणों का दिल, पढ़े खबर
पिपलियामंडी (नरेंद्र राठौर )। हिन्दू सम्राट एवं समाजसेवी सुधाकर राव मराठा मंगलवार को मल्हारगढ़ क्षेत्र के ग्राम कनघट्टी पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले रेतम नदी के किनारे स्थित प्राचीन भोलेनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे गांव के श्मशान घाट पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए उन्होंने श्मशान घाट के विकास एवं निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। यह राशि उन्होंने ग्रामीणों को चेक के माध्यम से प्रदान की, ताकि श्मशान घाट में आवश्यक सुविधाओं और निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जा सके।

सुधाकर राव मराठा ने यह चेक शांतिलाल आजाद, ओमप्रकाश सुथार, फकीरचंद पाटीदार, देवीलाल पाटीदार, अमित राम, जगदीश साहू, अमलेश्वर महाराज, महेश सेन, रोशन बैरागी, पहलाद और किशोर प्रजापत को सौंपा।ग्रामीणों ने उनके इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि से श्मशान घाट में जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे अंतिम संस्कार के समय ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस दौरान ग्राम सरपंच महेश पाटीदार, जनपद सदस्य पंकज पाटीदार, बही पारसनाथ के सरपंच मनमोहन पारासर, कामलिया के पूर्व सरपंच फूलसिंह कामलिया, पिपलिया के नप पार्षद ललित कसेरा, संदीप सिंह राठौर, मुकेश पाटीदार, नागेश्वर पाटीदार (बही) सहित गांव के कई वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
