BIG NEWS: ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ में चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा वार,नाकाबंदी में खुला राज,बाइक के एयर क्लीनर बॉक्स में छुपाकर ले जा रहा था 2.29 किलो अफीम,हुआ नीमच जिले का तस्कर गिरफ्तार,पढ़े खबर
चित्तौड़गढ़। जिले की साडास थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की,

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों के भंडारण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एएसपी सरिता सिंह एवं वृत्ताधिकारी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में साडास थानाधिकारी आजाद पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लेडा का खेड़ा क्षेत्र में नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान लेडा का खेड़ा गांव की ओर से आती एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने घेराबंदी कर रोका। संदिग्ध प्रतीत होने पर जब बाइक की तलाशी ली गई तो एयर क्लीनर बॉक्स में मोली से बंधी पारदर्शी प्लास्टिक की थैली मिली, जिसमें 2 किलो 29 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने अफीम और मोटरसाइकिल जब्त कर 26 वर्षीय शंकरलाल गुर्जर पुत्र हालुराम गुर्जर निवासी समेलिया, थाना रतनगढ़ जिला नीमच (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ साडास थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचना दें।