BIG NEWS : नशे के काले कारोबार पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार, नारायणगढ़ में इंटरस्टेट ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश, लाखों की एमडी-अफीम जब्त, पढ़े खबर

BIG NEWS : नशे के काले कारोबार पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार, नारायणगढ़ में इंटरस्टेट ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश, लाखों की एमडी-अफीम जब्त, पढ़े खबर

नारायणगढ़। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए इंटरजिला तस्करों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) मल्हारगढ़ श्रीमति कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। दिनांक 31 मार्च 2026 को थाना प्रभारी नारायणगढ़ उपनिरीक्षक भारत भाबर के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। इसी दौरान चौकी प्रभारी बुढ़ा उपनिरीक्षक विकास गेहलोत को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर पिपलिया मंडी रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास बादरी फंटे क्षेत्र में मौजूद हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया—

गिरफ्तार आरोपी:

रेहान खान, पिता अकबर खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी शाहीबाग कॉलोनी, खजराना, इंदौर

रेहान उर्फ मुनीर, पिता अमजद शाह, उम्र 24 वर्ष, निवासी शाहीबाग कॉलोनी, खजराना, इंदौर

जप्त मशरूका:

30 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) — अनुमानित कीमत ₹3,00,000

200 ग्राम अफीम — अनुमानित कीमत ₹2,00,000

एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल — कीमत ₹15,000

 इस प्रकार पुलिस ने कुल मिलाकर ₹5 लाख से अधिक का अवैध मादक पदार्थ और सामान जब्त किया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना नारायणगढ़ में अपराध क्रमांक 72/26 के तहत धारा 8/18, 22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले को विवेचना में लिया गया है।

 फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन और अन्य साथियों के संबंध में गहन पूछताछ जारी है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। इस सफल कार्रवाई में थाना नारायणगढ़ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही, जिसने नशे के कारोबारियों को सख्त संदेश दिया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।