BIG NEWS: डोडाचुरा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार,सुवासरा में हाईवे पर फिल्मी स्टाइल नाकाबंदी, TUV 300 से 90 किलो नशा जब्त,तस्कर अंधेरे में फरार,पढ़े खबर 

BIG NEWS: डोडाचुरा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार,सुवासरा में हाईवे पर फिल्मी स्टाइल नाकाबंदी, TUV 300 से 90 किलो नशा जब्त,तस्कर अंधेरे में फरार,पढ़े खबर 

सुवासरा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुवासरा की पुलिस चौकी रूनिजा ने डोडाचुरा माफिया पर बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के भंडारण, विक्रय एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद मीणा द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए थे।इन्हीं निर्देशों के पालन में दिनांक 31 मार्च 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक अनिल रघुवंशी के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

चौकी प्रभारी रूनिजा उपनिरीक्षक भारत कटारा द्वारा गठित पुलिस टीम ने ग्राम धनवाड़ा-सिंगपुर रोड स्थित चेकपोस्ट पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध TUV 300 कार (क्रमांक RJ33UA1609) को रोककर तलाशी ली गई।

जप्त सामग्री:

06 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ कुल 90 किलोग्राम डोडाचुरा (कीमत ₹1,80,000) एक काले रंग की TUV 300 कार (कीमत लगभग ₹7,00,000) पुलिस नाकाबंदी देखकर तस्कर मौके का फायदा उठाकर अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है, साथ ही फरार तस्कर की तलाश तेज कर दी गई है।

 सराहनीय कार्य:

इस पूरी कार्रवाई में,निरीक्षक अनिल रघुवंशी (थाना प्रभारी सुवासरा),उपनिरीक्षक भारत कटारा (चौकी प्रभारी रूनिजा),आरक्षक पंकज चौहान (क्रमांक 732),आरक्षक कृष्णपाल सिंह (क्रमांक 546)का  विशेष योगदान रहा।