BIG NEWS : अपने ही खेत पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फिर गंभीर हालत में परिजन लेकर पहुंचे जिला अस्पताल, पर उपचार के दौरान हो गई देवीसिंह की मौत, जांच में जुटी मनासा पुलिस, ये घटना पिपलिया रुड़ी गांव की, पढ़े खबर
अपने ही खेत पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम
रिपोर्ट- मनीष जोलान्या
मनासा। थाना क्षेत्र के पिपलिया रुड़ी गांव में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई, घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपलिया रुड़ी निवासी देवीसिंह पिता मोहनलाल बांछड़ा (35) ने बुधवार की सुबह अपने खेत पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद परिजन युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने युवक का गंभीरता से उपचार भी किया, लेकिन इसी बीच युवक की जान चली गई, घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उक्त युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
