BIG NEWS : एमपी के CM के काफिले में इस वाहन की एंट्री, डॉक्टर मोहन यादव बने देश के पहले मुख्यमंत्री, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, पढ़े खबर

एमपी के CM के काफिले में इस वाहन की

BIG NEWS : एमपी के CM के काफिले में इस वाहन की एंट्री, डॉक्टर मोहन यादव बने देश के पहले मुख्यमंत्री, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, पढ़े खबर

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल करते हुए अपने आधिकारिक काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) को शामिल किया है। इसके साथ ही वे देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। जिन्होंने अपने सरकारी काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन को शामिल कर एक नई मिसाल पेश की है।

मुख्यमंत्री द्वारा उपयोग की जा रही नई इलेक्ट्रिक कार को विशेष नंबर MP.02.VB.2047 आवंटित किया गया है। इस नंबर में VB का अर्थ “विकसित भारत” तथा 2047 का अर्थ भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य वर्ष से जोड़ा गया है। सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने से प्रदूषण में कमी आएगी, ईंधन की बचत होगी और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री की यह पहल आम जनता को भी पर्यावरण हितैषी वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश हरित विकास और सतत ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। सरकारी स्तर पर EV वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देकर प्रदेश को स्वच्छ और आधुनिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हरित भविष्य की ओर अग्रसर अपना मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ यह पहल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।