BREAKING NEWS: पिपलियामंडी से उठी नशे के खिलाफ जनक्रांति की हुंकार, ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान में पुलिस और विद्यार्थियों ने हजारों लोगों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, पढ़े खबर
पिपलियामंडी। मध्यप्रदेश पुलिस के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत पिपलियामंडी में नशा मुक्ति को लेकर विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पुलिस थाना पिपलियामंडी द्वारा आयोजित इस रैली का शुभारंभ पुलिस चौकी परिसर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची।

रैली में बड़ी संख्या में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर "नशे से दूरी है जरूरी, जीवन को सुरक्षित बनाएं", "नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो" जैसे संदेशों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान नगरवासियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

अधिकारियों ने युवाओं और नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर नशे के खिलाफ जनआंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मल्हारगढ़ एसडीओपी पिंटू सिंह बघेल, थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने, चौकी प्रभारी रितेश डामोर, एसआई जया भारद्वाज, नगर परिषद उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
